इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब में इंटर- स्कूल डे- नाइट फुटसल चैंपियनशिप के तीसरे सीजन का आरंभ

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स राजीव पालीवाल ने उपस्थित सभी टीमों के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

टाकिंग पंजाब

जालंधर। इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां ने इनोसेंट हार्ट्स लोहारां कैंपस में इंटर स्कूल डे- नाइट फुटसल चैंपियनशिप के सीजन-3 का भव्य आरंभ किया इस चैंपियनशिप में जालंधर के विभिन्न स्कूलों के छात्र बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर शर्मिला नाकरा, सम्माननीय अतिथि डॉक्टर धीरज बनाती ( डिप्टी डायरेक्टर एक्सपेंशन एवं इंप्लीमेंटेशन) ने रिबन काटकर टूर्नामेंट आरंभ किया।       शर्मिला नाकरा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह एक मैच का दिन नहीं है बल्कि मेहनत ,जुनून और आत्मविश्वास की परीक्षा का दिन है। फुटसल एक तेज गति वाला खेल है जो पांच-पांच खिलाड़ियों की दो टीमों के बीच खेला जाता है इस सीजन में अंडर 14 वर्ग में 15 टीमों और अंडर 17 वर्ग में 16 टीमों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए रजिस्टर किया है।मैच 16 तथा 17 अप्रैल को खेले जाएंगे। डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स राजीव पालीवाल ने उपस्थित सभी टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पांचों स्कूलों के प्रिंसिपल, डायरेक्टर एवं डिप्टी डायरेक्टर भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *