हंस राज महिला महाविद्यालय को उन्नत भारत अभियान द्वारा किया गया सम्मानित

शिक्षा

प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन ने समस्त एचएमवी टीम को दी बधाई

टाकिंग पंजाब

जालंधर। हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर को उसके द्वारा आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रमों के तहत उन्नत भारत अभियान द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्नत भारत अभियान के रीजनल कोआर्डिनेटिंग संस्थान निटर, चंडीगढ़ द्वारा दिया गया। वर्ष 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय वर्ष मिलेट्स घोषित किया गया है। इसी के अन्तर्गत एच.एम.वी. की छात्राओं ने मिलेट्स पर आधारित ऑनलाइन क्विज में भाग लिया जिसका उद्देश्य युवाओं को मिलेट्स की महत्वता पर जागरूक करना था।       प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर उन्नत भारत टीम एचएमवी की इंचार्ज डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता, सदस्य डॉ. अंजना भाटिया, मैडम उर्वशी, मैडम शैफाली कश्यप, मैडम अल्का शर्मा व सुशील कुमार भी उपस्थित थे। डीएवी प्रबन्धकरी समिति के उप प्रधान व लोकल कमेटी के चेयरमैन जस्टिस (रिटा.) एन.के. सूद ने भी एच.एम.वी. को बधाई दी व भविष्य में भी नई ऊंचाइयां प्राप्त करने की शुभकामनाएँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *