सेंट सोल्जर के नन्हें- मुन्ने छात्रों ने मनाया ऑरेंज डे

शिक्षा

सभी छात्र ऑरेंज रंग के वस्त्र पहन कर व ऑरेंज रंग के खिलौने लेकर पहुंचे स्कूल

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल मॉडल हाउस ब्रांच में ऑरेंज डे मनाया गया। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य छात्रों को ऑरेंज रंग का महत्व के संबंध में जानकारी देना था। प्रिंसिपल अनुराधा शर्मा के नेतृत्व में मनाए गए इस दिवस की खास बात यह रही कि सभी छात्र ऑरेंज रंग के वस्त्र पहन कर स्कूल पहुंचे हुए थे। इसके अलावा छात्र अपने साथ खिलौने भी ऑरेंज रंग का लेकर आए। जहां बच्चों को ऑरेंज कलर की पहचान के लिए अलग अलग वस्तुएं दिखाकर व उनके बारे में जानकारी देकर दी गई।       छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि नारंगी कलर हिम्मत, मकसद व सहनशीलता का प्रतीक है। बच्चों के बीच ऑरेंज खिलौने, फॉक पेटिंग विद ऑरेंज कलर, मेक ऑरेंज कलर, क्ले मॉडलिंग कंपटीशन भी करवाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते हुए ऑरेंज कलर संबंधी गीत और कविता का पाठ किया। कक्षाओं और गलियारों को नारंगी रंग के वस्तुओं जैसे गुब्बारा, खिलौना, रिबन आदि से खूबसूरती से सजाया गया था। प्रिंसिपल श्रीमती शर्मा ने बताया कि यह पीले और लाल रंग से बना एक माध्यमिक रंग है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समूह टीचिंग स्टाफ ने सहयोग दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *