India No.1 News Portal
बीएड पाठ्यक्रम में संशोधनों पर विस्तार से की गई चर्चा
उन्होंने फैकल्टी मेंबर्स को नए प्रवेशित विद्यार्थियों से परिचित कराया और दो वर्षीय बीएड प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्ययन योजना पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जीएनडीयू विश्वविद्यालय ने बी.एड. कोर्स के लिए अंक प्रणाली को क्रेडिट आधारित ग्रेडिंग प्रणाली (सीबीजीएस) में परिवर्तित कर दिया है तथा आगामी बीएड सत्र (2024-2026) में कुछ विषयों में बीएड अधिकतम अंकों में संशोधन किया जा रहा है। सहायक प्रोफ़ेसर तरुणज्योति कौर ने बीएड पाठ्यक्रम में संशोधनों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने विद्यार्थियों को कॉलेज के शिष्टाचार तथा को-करिकुलर तथा एनएसएस एक्टिविटीज के बारे में जानकारी दी, जो कॉलेज हर वर्ष बीएड कोर्स के दौरान आयोजित करता है। आने वाले दिनों में विभिन्न सेॅल्स, क्लबों व समितियों अर्थात शिकायत निवारण सेॅल, रेड रिबन सेॅल, इको क्लब, कल्चरल क्लब, शैक्षणिक समिति, प्लेसमेंट सेॅल, एंटी रैगिंग समिति, पुस्तकालय समिति, परीक्षा समिति और मानसिक स्वास्थ्य क्लब के प्रभारी विद्यार्थियों को उनके सदस्यों, कार्यप्रणाली और अनेक गतिविधियों के बारे में जानकारी देंगे। अंत में सभी फैकल्टी मेंबर्स ने विद्यार्थी-अध्यापकों को पूर्ण समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ सफलता के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in