India No.1 News Portal
भाजपा द्वारा निकाले गए कुछ नेताओं ने भी की आम आदमी पार्टी ज्वाइन
इस दौरान दीपक बाली, मोहिंदर भगत, राजविंदर कौर आदि भी मौजूद रहे। इस दौरान अरुणा अरोड़ा ने अमन अरोड़ा समक्ष जालंधर के अभी तक लटक रहे मुद्दे जिनमें मॉडल टाउन कूड़े के डंप से लेकर नगर निगम में स्टाफ व मशीनरी की कमी के मुद्दे उठाए। इसके बाद अमन अरोड़ा ने अरुणा अरोड़ा को आश्वासन दिया कि नगर निगम बनने पर उन्हें पूर्ण पावर दी जाएगी। इससे अब सिर्फ मॉडल टाउन ही नहीं बल्कि पूरे शहर का विकास हो सकेगा। उधर दूसरी तरफ इसी कड़ी में आज भाजपा से निकाले गए कुछ नेताओं को भी आम आदमी पार्टी ने गले लगा लिया। भाजपा से निष्कासित किये गए विनीत धीर, सौरभ सेठ, हैप्पी, अमित लूथरा सहित अन्य नेता भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in