India No.1 News Portal
विद्यार्थियों ने दिया ’जल है तो कल है’ का संदेश
विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बताया कि किस तरह आवश्यकता अनुसार ही जल का उपयोग करना चाहिए। नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने जल के महत्त्व पर प्रेरणादायक भाषण-प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यार्थियों ने जल जैसी अमूल्य प्राकृतिक संपदा को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित करने के लिए अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी प्रेरित करने की प्रतिज्ञा ली। ‘सेव वाटर, सेव लाइफ़’ विषयानुसार विद्यार्थियों ने सुंदर चार्ट बनाने की गतिविधि में अपनी कला के माध्यम से साथियों को जल के महत्त्व के बारे में जागरूक किया तथा इसके का संरक्षण के बारे में जानकारी दी।
आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने ‘आर्टिकल लेखन’ गतिविधि में ‘जल संचयन प्रणाली’ से वर्षा के जल को संरक्षित करने के बारे में जागरूक किया। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ‘जल संरक्षण पखवाड़ा’ मनाने से विद्यार्थियों में जल के महत्त्व के प्रति संवेदनशीलता बढ़ी और उन्होंने दैनिक जीवन में जल की बर्बादी रोकने के उपाय भी सीखे। उन्होंने विद्यार्थियों का सहयोग करने हेतु अभिभावकों को भी प्रेरित किया। डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट), डॉ. सुविक्रम ज्योति(चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने भी ’जल संरक्षण पखवाड़ा’ अभियान में विद्यार्थियों द्वारा प्रेरणादायक जागरूकता के संदेश को समाज में फैलाने की अपील की।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in