India No.1 News Portal
प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने की आईक्यूएसी व पीजी अंग्रेजी विभाग के प्रयास की सराहना
नीरज अग्रवाल ने भाषा के चारों क्षेत्रों पर प्रकाश डाला जिसमें स्पैलिंग, शब्दावली, उच्चारण व व्याकरण शामिल थे। उन्होंने ब्रिटिश, अमेरिकन व इंडियन अंग्रेजी पर बात की। उन्होंने अंग्रेजी के हर शब्द के सही उच्चारण पर जोर दिया व कहा कि सही उच्चारण की आदत छोटी उम्र से ही डाल लेनी चाहिए। उन्होंने अंग्रेजी भाषा के 46 शब्दों के रोजमर्रा के सही उच्चारण के सही अभ्यास पर जोर दिया। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ इंटरएक्टिव सेशन भी किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने आईक्यूएसी तथा पीजी अंग्रेजी विभाग के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि टीचिंग प्रोफैशन में शब्दों का सही उच्चारण होना बहुत जरूरी है। मंच संचालन प्रोतिमा मंडेर ने किया। इस अवसर पर सभी फैकल्टी सदस्य उपस्थित थे।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in