India No.1 News Portal
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित
एक्स्ट्रा को-करिकुलर एक्टिविटीज़ में शानदार प्रदर्शन करने वाली +2 की छात्राओं को 24 मेडल और +1 की छात्राओं को 16 मेडल दिए जाएंगे। खेल के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल करने वाली +2 छात्राओं को 13 मेडल और +1 की छात्राओं को 19 मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके इलावा प्राइड ऑफ एचएमवी के लिए दो ट्रॉफियां, साथ ही स्टूडेंटऑफ द ईयर और प्लेयर ऑफ द ईयर के प्रतिष्ठित पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि केन्द्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के कुलपति चांसलर डॉ. हरमहिंदर सिंह बेदी होंगे जबकि प्रसिद्द समाजसेवी और लोकल एडवाइजरी कमेटी के सदस्य सुरेन्द्र सेठ विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन छात्राओं के लिए प्रेरणादायक अवसर होगा और उनकी कड़ी मेहनत, लगन और उत्कृष्टता की भावना को प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम बनेगा।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in