Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the news-portal domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in C:\inetpub\vhosts\cavarunsharma.in\talkingpunjab.in\wp-includes\functions.php on line 6131 श्री गुरू ग्रंथ साहिब व अन्य धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर होगी प्रबंधक की जिम्मेदारी तय – My CMS
मंत्री अमन अरोड़ा बोले, बेअदबी होने पर मिलेगी सख्त सजा.. उम्र कैद तक का किया जा सकता है प्रवाधान
टाकिंग पंजाब
जालंधर। रोशन पंजाब के तहत रोशन होने वाले गांवों के बारे में बात करने आए आम आदमी पार्टी में मंत्री अमन अरोड़ा ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब या अन्य धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी पर बड़ाब्यान दिया है। अमन अरोड़ा ने कहा कि बेअदबी एक्ट को सख्त किया जा रहा है। इस एक्ट के तहत बेअदबी के दोषी को उम्र कैद का तक देने का प्रवाधान हो सकता है। अमन अरोड़ा ने कहा कि बेअदबी को लेकर कानून में बदलाव किए गए हैं। इसके तहत श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की छपाई, पब्लिश की जिम्मेदारी एसजीपीसी की होगी। अब श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप की क्यूआर कोडिंग की जाऐगी, ताकि पता चल सके कि यह स्वरूप एसजीपीसी ने किसको सौंपे हैं। अमन अरोड़ा ने कहा कि जिस किसी को श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी या अन्य धार्मिक ग्रंथ स्वरूप सौंपे गए होंगे, उन स्वरूप को संभालने की जिम्मेदारी भी उस प्रबंधक की ही होगी। इस कानून के तहत अगर बेअदबी होती है तो उसमें सजा काफी बड़े सतर पर हो सकती है। इसमें उम्र कैद तक का भी प्रवाधान किया जा सकता है। अब सरकार ने कानूनी राए लेकर इस मुद्दे पर सभी लूजपोल खत्म करने की कोशिश की है ताकि इस तरह की घटनाएं न हों। पहले जब बेअदबी होती थी तो मंदबुद्दी का कहकर बचाव करने की कोशिश की जाती थी, लेकिन इस बार जिम्मेदारी फिक्स होगी व दोषी को हर हाल में सजा मिलेगी, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। इसके अलावा अमन अरोड़ा ने कहा कि रोशन पंजाब योजना को कैबिनेट में मंजूरी दी है, जिसके तहत 13 हजार गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। इस मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना के तहत 3 लाख से भी ज्यादा स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। अमन अरोड़ा ने कहा कि यह बहुत ही अंबिशियस प्रोजेक्ट है। पहले लगी लाइटें खराब रहती थीं, मेंटिनेंस की प्राब्लम आती थी। पहले 1 लाख 14 हजार लाइटें लगी थीं जिनमें से कई खराब थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस दौरान अमन अरोड़ा ने कहा कि पहले लगने वाली लाइटों के लिए पंजाब सरकार 30 फीसदी देती थी व 70 फीसदी पैसा पंचायतें देती थीं। अब हम नई स्कीम लेकर आए हैं, इसमें 70 फीसदी फंड सरकार देगी और 30 फीसदी पंचायतें देंगी।इसके अलावा स्ट्रीट लाइटों की मेंटिनेंस के लिए 7 साल कंपनी की जिम्मेदारी होगी। इन लाइटों पर क्यूआर कोड और जियोटैगिंग होगी। इससे पता चल जाएगा कि लाइट खराब है या चल रही है। इसका मैसेज चंडीगढ़ में बनने वाले कंट्रोल सेंटर में पहुंचेगा। अगर लाइट खराब होती है तो 3 दिन के अंदर रिपेयर की जाएगी। इस दौरान जब पत्रकारों ने अमन अरोड़ा से पूछा कि जालंधर नगर निगम की तरफ से 1 करोड़रूपए का खर्च स्ट्रीट लाईटों को लगाने का डाला गया था, लेकिन वह लाईटे आज तक नहीं लगी। इसके बाद 35 लाख के कैमरे शहर में लगाने के बिल तो डाल दिए गए, लेकिन कैमरे आज तक नहीं लगे। इस पर अमन अरोड़ा ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। अच्छा किया कि आपने इस बारे में बता दिया। इस बारे में वह मंत्री लोकल बॉडी मंत्री संजीव अरोड़ा से कहूंगा कि इस मामले की जांच करवाई जाए व दोषियों को सजा दी जाए। अमन अरोड़ा से जब भाजपा नेता सुनील जाखड़ के ब्यान कि गैंगस्टर के साथ आप के 95 विधायकों की फोटो भी लगनी चाहिए थी, के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस ब्यान को घटिया ब्यान बताया। उन्होंने कहा कि वह जाखड़ साहिब की काफी ईज्जत करते हैं। वह एक सुलझे हुए नेता है, लेकिन बीजेपी में जाकर उनकी समझ काम करना बंद कर गई है। अमन अरोड़ा ने कहा कि ऐसा ब्यान देकर जाखड़साब ने 95 चुने हुए विधायकों की बेज्जती नहीं की है, बल्कि जाखड़साब ने इन नेताओं को चुनने वाली जनता की बेज्जती की है। अपने इस ब्यान पर जाखड़साब को माफी मांगनी चाहिए।