एचएमवी की छात्रा ने सर्वोत्तम एसजीपीए किए हासिल

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने भावना को दी बधाई

टाकिंग पंजाब

जालंधर। हंस राज महिला महाविद्यालय की एमए पॉलिटिकल साइंस (सेमेस्टर 1) की छात्रा भावना चौहान ने सर्वोत्तम एसजीपीए हासिल किए। भावना ने 8.40 एसजीपीए प्राप्त किए। प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने भावना को बधाई दी और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। भावना ने बताया कि उनके पिता उनके ही कॉलेज में गेटकीपर के रूप में कार्यरत हैं और उन्होंने टॉप स्थान हासिल करके अपने परिवार को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष श्रीमती अलका शर्मा और असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ. जीवन देवी भी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *