शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘हिंदी ओलंपियाड’ में किया बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने की विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना

टाकिंग पंजाब

जालंधर। विद्यालय प्रबंधन और प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में भाषायी-ज्ञान के सार-ग्रहण हेतु विद्यालय में ‘सिल्वरज़ोन फाउंडेशन, नई दिल्ली’ की ओर से ‘अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड’ (25-26) की प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया था। हिंदी विभाग के मार्गदर्शन में तीसरी से दसवीं कक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लेकर भाषा-साहित्य तथा व्याकरणिक बोध का प्रदर्शन किया।       ‘सिल्वरज़ोन फाउंडेशन’ द्वारा घोषित किए गए परीक्षा-परिणाम में, श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण,रजत और कांस्य पदक के साथ प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, प्रधानाचार्या प्रवीण सैली, उपप्रधानाचार्या रमनदीप तथा सहायक उप-प्रधानाचार्या ममता अरोड़ा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *