आखिर क्यों दिल्ली एमसीडी चुनावों में अर्श से फर्श पर आई भाजपा.. कम हो गईं 77 सीटें

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love

आप ने लगाई लंबी छलाग.. 2017 में मिली 48 सीटों से पहुंची 134 सीटों पर .. वोट प्रतिशत में भी हुआ इजाफा

टाकिंग पंजाब

नईं दिल्ली। बुधवार को दिल्ली नगर निगम यानि कि एमसीडी के आए चुनावी नतीजों में आप ने भाजपा को हराकर उसका पिछले 15 साल का साम्राजय खत्म कर दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव को 2 बार जीतने वाली आम आदमी पार्टी इन चुनावों में भाजपा को कड़ी टक्कर देगी, यह तो माना जा रहा था, लेकिन भाजपा को पटकनी देकर चुनाव ही जीत जाऐगी, इसका अनुमान कम ही था। हालांकि दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतकर आप दो बार भाजपा को पहले ही पटकनी दे चुकी है, लेकिन भाजपा को 181 सीटों से 104 तक सीमित करना वकई चुनौती भरा कार्य था, जो  कि आप ने कर दिखाया है।     इसका मुख्य कारण यह था कि 2017 में हुए इन चुनावों में आम आदमी पार्टी के मात्र 48 उम्मीदवार ही चुनाव जीत पाए थे, जबकि 270 सीटों वाले इस एमसीडी चुनावों में भाजपा ने 181 सीटें हासिल की थी। उस समय आप का वोट शेयर जहां मात्र 25.08 प्रतिशत था तो भाजपा का वोट शेयर 2017 चुनावों में 39.03 प्रतिशत था। इन 2022 एमसीडी चुनावों में तो जहां आम आदमी पार्टी बहुमत से जीत दर्ज की है, वहीं वोट शेयर में भी बढ़ौतरी दर्ज की है।   इन चुनावों में आप का वोट शेयर 134 सीटों के साथ 42.05 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जबकि भाजपा की इस बार सीटें तो 181 से 104 हुई हैं, लेकिन भाजपा का वोट शेयर कम नहीं हुआ है। इन चुनावों में भी भाजपा का वोट शेयर 39.09 प्रतिशत ही रहा है, यानि कि 2017 के मुकाबले भाजपा का वोट शेयर 0.06 प्रतिशत बढ़ा ही है। इस सब के बाद भी भाजपा 2017 में मिली 181 सीटों से लुढक कर मात्र 104 सीटों पर सिमट गई है। इसके अलावा इन चुनावों में कांग्रेस की हालत काफी पतली दिखाई दी।   साल 2017 में 30 सीटें हासिल करने वाली कांग्रेस इन 2022 एमसीडी चुनावों में मात्र 9 सीटों पर सिमट गई। इतना ही नहीं, 2017 के चुनावों में कांग्रेस को जो 21.02 प्रतिशत वोट शेयर मिला था, वह भी कम होकर मात्र 11.68 प्रतिशत ही रह गया है। ​​​इस बात से यह पता चलता है कि कांग्रेस को होने वाले नुक्सान का फायदा आप ने खूब उठाया है। दिल्ली में जहां कांग्रेस का आधार लगातार कम हो रहा है, वहीं आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता पर लगातार काबिज होकर भाजपा को पूरी टक्कर दे रही है। 

केजरीवाल ने मांगा प्रधानमंत्री का आर्शिवाद

एमसीडी में आप की जीत पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने अपने बेटे और भाई को दिल्ली की सफाई व भ्रष्टाचार खत्म करने की जिम्मेदारी दी है। हमें केंद्र सरकार का भी सहयोग चाहिए। प्रधानमंत्री जी का भी आशीर्वाद चाहिए। पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोला है। सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कट्‌टर ईमानदार हैं, लोगों ने ईमानदार को जिताया है। भाजपा के किले को ध्वस्त करने का काम केजरीवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *