
अब सुबह 10 बजे से लगेंगे पंजाब के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल.. 21 दिसंबर से 21 जनवरी तक रहेंगे आदेश जारी।
टाकिंग पंजाब
चंडीगढ़। पंजाब के साथ साथ जिला जालंधर में पड़ रही सर्दी व बढ़ रहे कोहरे के कारण मौसम विभाग ने जालंधर, लुधियाना सहित 17 जिलों में रेड अलर्ट जारी कद दिया है। कड़ाके की सर्दी के बीच अमृतसर का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, लुधियाना का 4.2, पटियाला का 6.5, जालंधर का 6.8 डिग्री रहा है। रेड अलर्ट व कड़ाके की सर्दी को देखते हुए सीएम भगवंत मान ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के समय में बदलाव करने का ऐलान किया है। 

यह जानकारी सीएम भगवंत मान ने ट्विट के जरिए दी है। सीएम भगवंत मान ने टविट के जरिए 21 दिसंबर से सभी सरकारी और प्राइवेट के स्कूलों के खुलने का समय का 10 बजे से करने का ऐलान किया है। जबकि छुट्टी के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया। यह आदेश 21 दिसंबर से 21 जनवरी तक जारी रहेंगे।
