सीएम के ट्वीट पर आई विपक्षी पार्टीयों के नेताओं की प्रतिक्रिया .. कहा शेखियां मारने की बजाए कार्रवाई करें सीएम मान

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love

सुखबीर बादल बोले.. डींगें मारना बंद करो व कार्रवाई करके दिखाओ.. भाजपा अध्यक्ष बोले..उन्हें पल-पल की खबर है तो फिर अजनाला पुलिस थाने पर कब्जे की भी होगी खबर

टाकिंग पंजाब

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ट्वीट पर विरोधी पार्टीयों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। सीएम मान ने 4 मार्च को ट्वीट कर कहा था कि मेरे पास पंजाब की पल-पल की जानकारी है। विरोधियों का पंजाब को सांप्रदायिक आग का तंदूर बनाकर उसमें अपनी रोटियां पकाने का सपना कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा। पंजाब के 3 करोड़ शांति पसंद लोगों को मैं भरोसा दिलाता हूं कि किसी की हिम्मत नहीं कि पंजाब के आपसी भाइचारे की तरफ बुरी नजर के साथ देखे।    सीएम के इस ट्वीट के बाद विपक्षी दलों ने उन पर जुबानी हमला बोल दिया है। सीएम के इस ब्यान पर तो शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें शेखियां मारने की बजाय बनती कार्रवाई करने की नसीहत दे डाली है। सुखबीर बादल ने कहा है ​कि मुख्यमंत्री को सब कुछ पता होने के बाद भी वह प्रदेश को आग में झोंक रहे हैं। सुखबीर बादल ने कहा कि शेखियां मारने के बजाय जो बनती कार्रवाई है, वह करो, क्योंकि सब कुछ आंखों से देखने के बाद अब पंजाबियों को दिल्ली से रिमोट से चल रही सरकार पर भरोसा नहीं रहा है।    सुखबीर बादल ने कहा कि डींग मारना बंद करो व कार्रवाई करके दिखाओ। सुखबीर बादल के अलावा पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सीेम मान से भी शेखियां न मारने की बात कही है। उन्होंने कहा कि शेखियां मारने की बजाए सीएम को पुलिस को चोट पहुंचाने वालों पर कार्रवाई करनी होगी।  यहां तक कि पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ऐसा नहीं होने पर उन्होंने अपने स्तर पर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
सीएम के इस ट्वीट पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भी भगवंत मान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आपकी सरकार है व जवाबदेही भी आपकी बनती है। यह बताओ कि कब तक पंजाब में कत्ल होते रहेंगे, कब तक नशे से मांओं के बेटे मरते रहेंगे। उन्होंने सीेम पर तंज कसते हुए कहा कि यदि उन्हें पल-पल की खबर है तो फिर अजनाला के पुलिस थाने पर कब्जे की भी खबर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *