आम आदमी पार्टी प्रमुख केजरीवाल व भाजपा के बीच बढ़ने लगी तनातनी.. दोनों पार्टीयों ने किया एक दूसरे के खिलाफ प्रर्दशन

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया मेर चुनाव में धांधली का आरोप.. बोले, भाजपा ने मेयर जैसे छोटे चुनाव में गड़बड़ी की, लोकसभा चुनावों में क्या करेंगे …

टाकिंग पंजाब
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री व भाजपा शासित केंद्र सरकार के बीच तनातनी बढ़ती ही जा रही है। एक तरफ जहां भाजपा किसी भी तरह से केजरीवाल को घेरने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहती है, वहीं केजरीवाल भी भाजपा पर हमला करने से चूक नहीं रहे हैं। केजरीवाल ने सीधे तौर पर भाजपा पर चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली करने के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, दिल्ली में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
   आप ने जहां चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यालय घेरने का प्रयास किया तो वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने शराब घोटाले को लेकर आप के ऑफिस के आगे प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ में हमारी पार्टी का मेयर बने या बीजेपी का, हमें फर्क नहीं पड़ता। पार्टियां आती-जाती रहती हैं, लेकिन देश के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। भाजपा ने चुनाव के साथ खिलवाड़ करना शुरू कर दिया है। केजरीवाल ने कहा कि अगर भाजपा चंडीगढ़ मेयर जैसे छोटे चुनाव में इतनी बड़ी गड़बड़ी कर सकती है, तो लोकसभा चुनाव में पता नहीं क्या करेंगे।
    चंडीगढ़ का चुनाव दिखाता है कि इनके पाप का घड़ा भर गया है। जब पाप का घड़ा भर जाता है तो प्रकृति अपनी झाड़ू चलाती है। दरअसल 30 जनवरी को हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी को जीत मिली थी। आप का आरोप है कि भाजपा ने धोखाधड़ी करके जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारी ने जानबूझकर उनके वोट अवैध कर दिए। इसको लेकर आप आप ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की है। इसके खिलाफ आप ने प्रर्दशन भी किया, जिसके बाद पुलिस ने आप कार्यक्रताओं को गिरफ्तार भी किया है।
   इसके बाद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, दिल्ली में आप के विधायकों, पार्षदों व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा हैं। यह लोग पार्टी कार्यालय आ रहे थे। ये क्या हो रहा है ? आपको बता दें कि ईडी ने शराब घोटाले में पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल को पांचवां समन जारी किया था। आज उन्हें बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आए लेकिन केजरीवाल पंजाब के सीएम भगवंत मान और हरियाणा के पार्टी नेताओं के साथ भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *