नरेंद्र मोदी कैबिनेट में यूपी, एमपी, बंगाल और हरियाणा को कितनी मिली जगह

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

यूपी से प्रधानमंत्री मोदी समेत 11 लोगों को बनाया गया मंत्री तो मध्य प्रदेश से 6, पश्चिम बंगाल से 2 व हरियाणा से 3 बने मंत्री

टाकिंग पंजाब

नई दिल्ली। केंद्र में नरेंद्र मोदी की कैबिनेट का गठन हो चुका है व मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के मंत्रालयों का बंटवारा आज शाम तक हो जाने की उम्मीद है। इस बार भी कैबिनेट में सबसे अधिक जगह देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश को दी गई है। यूपी से प्रधानमंत्री मोदी समेत 11 लोगों को मंत्री बनाया गया है तो वहीं मध्य प्रदेश से छह, पश्चिम बंगाल से दो और हरियाणा से तीन लोगों को मंत्री बनाया गया है।   मोदी की तीसरी कैबिनेट में उत्तर प्रदेश का दबदबा है। कैबिनेट में प्रधानमंत्री के अलावा जिन लोगों को जगह मिली है उनमें राजनाथ सिंह, अनुप्रिया पटेल, जयंत चौधरी, जितिन प्रसाद, बीएल वर्मा, पंकज चौधरी, एसपी सिंह बघेल, कीर्तिवर्धन सिंह और कमलेश पासवान के नाम शामिल हैं। अनुप्रिया पटेल व जयंत चौधरी को छोड़कर बाकी के सभी बीजेपी के सांसद हैं। यूपी से राज्यसभा सांसद हरदीप पुरी को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।    लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रदेश में 33, आरएलडी को 2व अपना दल (एस) को एक सीट पर विजय मिली है। चुनाव के दौरान बीजेपी से नाराज हुए मतदाताओं को मनाने की जुगत में एक राजपूत और ओबीसी के चार लोगों को मंत्री बनाया गया है। साल 2014 व 2019 की तुलना में इस बार बीजेपी को यूपी में बीजेपी को 29 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है। साल 2014 में अकेले बीजेपी को 80 में से 71 सीटें मिली थीं तो वहीं एनडीए को 73 सीटें मिली थीं।    साल 2019 में अकेले बीजेपी को 62 व एनडीए को 64 सीटें मिली थीं। परेशानी की बात यह है कि साल 2024 के चुनाव में बीजेपी को सिर्फ 33 व उसके सहयोगियों को तीन सीटें मिली हैं। मध्य प्रदेश की बात करें तो इस बार सभी 29 सीटें बीजेपी की झोली में डालने वाले राज्य के छह सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इनमें तीन कैबिनेट और तीन राज्यमंत्री शामिल हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कैबिनेट मंत्री की पोस्ट दी गई है।    उनके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया व डॉक्टर वीरेंद्र कुमार को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। ये दोनों मोदी की पिछली सरकार में भी मंत्री थे। इनके अलावा मध्य प्रदेश से ही राज्य सभा सदस्य एल मुरुगन को राज्य मंत्री बनाया गया है। इनके अलावा सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उइके को भी राज्यमंत्री बनाया गया है। मोदी की पिछली सरकार में फग्गन सिंह कुलस्ते कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे। इस बार भी वो जीते हैं, लेकिन कैबिनेट में उन्हें जगह नहीं मिली है।     पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने दो सांसदों को मोदी कैबिनेट में शामिल किया है। इसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का नाम भी शामिल है। इसके अलावा मतुआ समुदाय के शांतनु ठाकुर को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। वहीं अगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा की बात करें तो मौदी कैबिनेट में यहां के तीन सदस्यों को कैबिनेट में जगह मिली है। इनमें एक कैबिनेट मंत्री, एक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और एक राज्य मंत्री हैं। इस.10 सांसदों में वाले हरियाणा में बीजेपी केवल पांच सीट ही जीत पाई है।     ह​रियाणा पर मोदी सरकार की मेहरबानी देखिए कि 5 जीते सांसदों में से तीन लोगों को मंत्री बना दिया गया है। बीजेपी की ये कोशिशें कितनी कामयाब हो पाती हैं, इसका पता विधानसभा चुनाव के नतीजे देंगे, क्योंकि बीजेपी को कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिल रही है। इस बार कांग्रेस ने 10 में से पांच सीटें जीतकर बीजेपी के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *