स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा अपाहिज आश्रम को भेंट किया गया सोलर पैनल सिस्टम

आज की ताजा खबर पंजाब

चेयरमैन तरसेम कपूर व को-चेयरपर्सन सुनीता कपूर ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया आभार व्यक्त

टाकिंग पंजाब

जालंधर। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा सीएसआर के अंतर्गत अपाहिज आश्रम में रह रहे आश्रितों की सुविधा के लिए 30 KW का सोलर पैनल सिस्टम दिया गया। इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा तथा उनकी धर्मपत्नी अनीता खारा ने अपने करकमलों से सोलर पैनल सिस्टम का शुभांरभ करके अपाहिज आश्रम को समर्पित कर दिया। अपाहिज आश्रम की तरफ से तरसेम कपूर चेयरमैन तथा सुनीता कपूर को-चेयरपर्सन ने श्रीमान और श्रीमती खारा का स्वागत किया तथा उनको आश्रम द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा कराया।         दिनेश कुमार खारा तथा अनीता खारा के साथ स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के चीफ जनरल मैनेजर कृष्ण शर्मा तथा उनकी धर्मपत्नी आशा शर्मा ने भी आश्रम का दौरा किया तथा आश्रम में रह रहे बजुर्गों तथा आश्रितों को फल वितरित करके उनसे आशीर्वाद लिया। अपाहिज आश्रम द्वारा संचालित गौशाला में गौ माता को हरा चारा खिलाकर गौ माता का भी आशीर्वाद लिया। साथ ही अपाहिज आश्रम स्थित लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहायता ट्रस्ट द्वारा दी जा रही मेडिकल सुविधाओं का भी जायजा लिया।       दिनेश कुमार खारा संस्था द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं से काफी संतुष्ट हुए तथा अपाहिज आश्रम के सभी पदाधिकारियों के इस नेक कार्य के लिए सराहना की। साथ ही स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा इस नेक प्रयास से वह बहुत प्रसन्न हुए तथा भविष्य में भी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा और अधिक सहयोग का आश्वासन दिया। तरसेम कपूर चेयरमैन ने अपाहिज आश्रम के सभी पदाधिकारियों की तरफ से दिनेश कुमार खारा तथा उनकी धर्मपत्नी अनीता खारा का धन्यवाद किया तथा उनको स्मृति चिन्ह भेट करके उनका आभार व्यक्त किया।        इस अवसर पर सर्वश्री आरके भंडारी, ब्रिज मित्तल, सुभाष अग्रवाल, मनोहर लाल शर्मा, बलदेव कत्याल,एडवोकेट संजय सभ्रवाल, एडवोकेट उमेश ढींगरा, डॉ. जगदीप सिंह, सुमित पुरी, निधि पुरी, प्राणनाथ भल्ला, देश बंधू भल्ला, ललित भल्ला, शैलजा भल्ला, भावना सभ्रवाल, सुमन खन्ना,विजय अग्रवाल,अमित भनोट, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से जनरल मैनेजर मनोरंजन पांडा, डिप्टी जनरल मैनेजर विश्वनाथ यादव, आर एम रीजनल ब्रांच ऑफिस-3 जालंधर इन्दरपाल सिंह कालरा, आर एम रीजनल ब्रांच ऑफिस-4 किशन सिंह ,चीफ मैनेजर रविंदर कुमार, पवन बस्सी, हरजीत सिंह , नरेश रतन, आशीष कुमार ढांडा, कैलाश, संजय शर्मा, डिप्टी मैनेजर ईशा सूरी , अनुराधा, अर्चना, कुलदीप सिंह, प्रवेश माही, वरुण भगत ,रोहित, विजय कुमार उपस्तिथ थे।

Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *