कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा ने लिखा विधायक एकनाथ शिंदे को पत्र

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

भूपेन बोरा ने एकनाथ शिंदे की गुवाहाटी में मौजूदगी को राज्य के लिए नुकसानदेह बताया

टाकिंग पंजाब

महाराष्ट्र। सियासी उठापटक के बीच असम में कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा ने शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे को लिखित संदेश भेज राज्य से तुरंत निकल जाने को कहा है। भूपेन बोरा ने एकनाथ शिंदे की गुवाहाटी में मौजूदगी को राज्य के लिए नुकसानदेह बताते हुए कहा कि इससे असम की बदनामी हो रही है, राज्य हित को देखते हुए वो जल्द से जल्द असम से बाहर निकल जाएं।

एकनाथ शिंदे को लिखे गए पत्र में बोरा ने कहा है कि असम में लोग नैतिकता को अहमियत देते हैं व इसका आदर भी करते हैं। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के विधायको के साथ गुवाहाटी में आपकी मौजूदगी से राज्य में गलत संदेश जा रहा है। बोरा ने आगे अपने पत्र में कहा कि बाढ़ के कारण राज्य में हालात खराब हैं व असम सरकार की ओर से आपको गुवाहाटी में मिल रहीं सुविधाएं पूरी तरह अनुचित व अस्वीकार्य है। इसके लिए असम की निंदा हो रही है। बोरा ने हिमंत विश्व शर्मा पर भी निशाना साधते हुए पत्र में लिखा कि मौजूदा मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने असम में राजनीतिक हार्स ट्रेडिंग का समर्थन कर खुद को अयोग्य साबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *