अब पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग पर लटकी कार्रवाई की तलवार 

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

आरोप : ट्रांसपोर्ट मंत्री रहते किया 30.24 करोड़ का घोटाला, जहां 8.40 लाख खर्च होने से वहां खर्च दिए 12 लाख रूपए

टाकिंग पंजाब

चंडीगड़। पंजाब में आप की सरकार आने के बाद ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी सरकार के सेहत मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करके भृष्टाचार के  खिलाफ शंखानंद कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत, भारत भूषण आशु, संगत सिंह गिलजियां व पंजाब के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री पर भी ऊंगली उठ रही है। ​इन सब के बाद अब एक ओर नाम सामने आ रहा है, जिस पर पंजाब सरकार जल्द ही कार्रवाई कर सकती है। जी हां … अब पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आम आदमी पार्टी की सरकार के टारगेट पर आ गए हैं। राजा वड़िंग पर आरोप है कि उन्होंने ट्रांसपोर्ट मंत्री रहते हुए बसों की बॉडी को लेकर 30.24 करोड़ का घपला किया है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि पंजाब में सस्ती बॉडी लगने के बावजूद वड़िंग ने मंत्री रहते राजस्थान के जयपुर स्थित कंपनी से बॉडी लगवाई व जिसके लिए ज्यादा रुपए खर्च किए गए। इतना ही नहीं बसों की बॉडी लगाने के लिए उन्हें राजस्थान भेजा गया, जिसके चलते करीब डेढ़ करोड़ का डीजल खर्च हुआ।

राजस्थान से लगवाई 12 लाख में बॉडी, भदौड़ में खर्च होने थे 8.40 लाख रूपए

कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से हटते ही चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके चलते इस चन्नी सरकार में राजा वड़िंग 3 महीने ट्रांसपोर्ट मंत्री रहे। इस दौरान पंजाब रोडवेज व पीआरटीसी के लिए 840 बसें खरीदी गई, जिनकी बॉडी राजस्थान की कंपनी से लगवाई गई। राजस्थान की कंपनी ने एक बस की बॉडी के बदले 12 लाख रुपए लिए। इन बसों पर बॉडी लगाने के लिए करीब 100 करोड़ रुपए खर्च किए गए। जबकि एक ट्रांसपोर्टर ने आरटीए की जरिए जानकारी हासिल ​की तो पता चला कि भदौड़ की हरगोबिंद कोच व गोबिंद कोच ने सरकार को 8.40 लाख व 8.25 लाख रुपए की कोटेशन दी थी। इसके बावजूद मंत्री राजा वड़िंग ने बसों को बॉडी लगवाने के लिए राजस्थान भेजा। इस तरह एक बस की बॉडी लगवाने के लिए 3 से 4 लाख रुपए ज्यादा खर्च किए गए। इसके अलावा राजस्थान से बसों की बॉडी लगवाने के लिए डीजल पर ही 1.51 करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए। अगर यही बॉडी भदौड़ से लगाई जाती तो डीजल का भी पैसा बचता।

यह राजनीतिक बदलाखोरी, मैं हर जांच के लिए तैयार – वड़िंग

अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब सरकार केवल पूर्व मंत्रियों को टारगेट कर रही है जो कि राजनीतिक बदलाखोरी के सिवाय कुछ नहीं है। वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 99 प्रतिशत काम वहीं होता है, जो अफसर कहते हैं। इस मामले में अफसरों की भी जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *