India No.1 News Portal
एमएलए रमन अरोड़ा ने नन्हे ग्रेजुएट्स को किया सम्मानित
प्री-विंग से प्राइमरी विंग में जाने वाले नन्हे ग्रेजुएट्स को दीक्षांत समारोह की पोशाक में डिग्रियाँ देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने दर्शकों को संबोधित किया और अभिभावकों को बधाई दी। इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी भी उपस्थित थे। उन्होंने अभिभावकों को बधाई दी और बताया कि ग्रेजुएशन सेरेमनी का उद्देश्य विद्यार्थियों के उत्साह को बढ़ाना और उनके जीवन के एक नए चरण का स्वागत करना था।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल की डायरेक्टर मीनाक्षी शर्मा ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए इस बात पर ज़ोर दिया कि ग्रेजुएशन समारोह का उद्देश्य छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें उनकी अगली शैक्षणिक यात्रा के लिए तैयार करना है। इस तरह के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करने, उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और सफलता की नई ऊँचाइयों को छूने के लिए सशक्त बनाने में मदद करते हैं। छोटे बच्चों ने कोरियोग्राफी और भावनात्मक इशारों के माध्यम से अपने शिक्षकों के प्रति अपना स्नेह व आभार व्यक्त किया।
प्रत्येक बच्चे को एक हैम्पर मिला जिसमें एक शैक्षिक पुस्तक और स्टेशनरी आइटम थे, जिसे अभिभावकों ने खूब सराहा। सेल्फी बूथ पर अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ विभिन्न रचनात्मक मुद्राओं में यादगार पलों को कमरे में कैद किया। कार्यक्रम के अंत में एक डीजे एक गेम ज़ोन और खाने के स्टॉल्स की व्यवस्था की गई, जिससे बच्चों को अपने अभिभावकों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने का अवसर मिला।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in