एचएमवी के एम.वोकेशनल (वेब टेक्नोलॉजी एंड मल्टीमीडिया) की छात्राओं ने बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं व विभागाध्यक्ष को दी बधाई

टाकिंग पंजाब

जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के एम.वोकेशनल (वेब टेक्नोलॉजी एंड मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-3 की छात्राओं ने विश्वविद्यालय में सर्वाधिक एसजीपीए प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्रिया, अंकिता, पलक सोनी, खुशी और अंकिता ने 9.60 का उत्कृष्ट एसजीपीए प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं तथा विभागाध्यक्ष आशीष चड्ढा को बधाई दी। इस अवसर पर रुचिका और नेहा भी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *