India No.1 News Portal
चेयरमैन तरसेम कपूर द्वारा सभी डॉक्टरों का समृति चिन्ह भेट कर किया गया सम्मान
आश्रम के चेयरमैन तरसेम कपूर एवं को चेयरपर्सन सुनीता कपूर द्वारा सभी गणमान्यों का स्वागत किया गया तथा संस्था द्वारा बजुर्गों तथा आश्रितों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए सभी को आश्रम का दौरा करवाया जहां ए.सी, टीवी, फ्रिज और पंखों से युक्त वार्ड, पोषणयुक्त भोजन और दवाओं की व्यवस्था तथा अन्य सुविधाओं का भी जायजा करवाया गया । डॉ. भुटानी तथा आईएमए की ओर से 11,000 रूपये की धनराशि आश्रम को दान दी गई।
तरसेम कपूर, चेयरमैन अपाहिज आश्रम ने बताया की डॉ. विजय महाजन, टैगोर अस्पताल के संचालक, वर्षों से आश्रम से जुड़े हैं और नियमित रूप से आश्रम के निवासियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं, अस्पताल में भर्ती एवं आईसीयू उपचार के साथ मेडिकल कैंप एवं दवाएं अदि की सुविधाओं का प्रबंध भी डॉ. विजय महाजन, टैगोर अस्पताल की देख रेख चल रहा है । डॉ. विजय वासुदेव द्वारा भी आश्रम के आश्रितों की भलाई हेतु हर वर्ष 20000 रु की राशि दान दी जाती है। सभा को सम्बोधित करते हुए डॉ. पूजा कपूर ने एक मार्मिक कविता के माध्यम से बुजुर्गों की सेवा, सकारात्मकता और ईश्वरीय कृपा से जीवन को सार्थक बनाने का संदेश दिया।
संस्था की को-चेयरपर्सन श्रीमती सुनीता कपूर ने कहा कि इस युग में दान और नर सेवा सबसे उत्तम पुण्य कार्य हैं। उन्होंने दान के महत्त्व को स्पष्ट करते हुए कहा कि दान देने से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि भगवान दानदाताओं के शुभ कर्मों में वृद्धि भी करते हैं। साथ ही सुनीता कपूर ने आश्रम के सभी दानदाताओं का धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से अनेक जरूरतमंदों की सहायता और भलाई की जा रही है।
डॉक्टरों ने आश्रम में उपलब्ध सेवाओं की सराहना की और आश्रम में रह रहे आश्रितों के अच्छे स्वास्थ्य हेतु नियमित स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन का संकल्प लिया। अंत में तरसेम कपूर द्वारा सभी डॉक्टरों को समृति चिन्ह भेट करके सम्मान किया गया। इस अवसर पर आरके भंडारी, ब्रिज मित्तल, सुभाष अग्रवाल, मनोहर लाल शर्मा, बलदेव कत्याल, संजय सभ्रवाल, उमेश ढींगरा, डॉ. जगदीप सिंह, प्राण नाथ भल्ला, देश बंधू भल्ला, ललित भल्ला, इंजीनियर शैलजा भल्ला, सुमित पूरी, निधि पूरी, भावना सभ्रवाल, सुमन खन्ना तथा अन्य मौजूद थे।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in