India No.1 News Portal
वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों को दी बधाई
ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) द्वारा शुरू की गई प्रगति स्कॉलरशिप का उद्देश्य देशभर में तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रही मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित और सहयोग प्रदान करना है। रमन सैनी और हरमन सैनी की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, दृढ़ संकल्प और शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाती है। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, एम डी. डॉ. मनहर अरोडा ने विद्यार्थियों को बधाई दी तथा फैकल्टी सदस्यों का उनके निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्यवाद किया। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा और करियर में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती हैं। विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता के लिए संस्थान, अध्यापकों और अपने परिवार के सदस्यों का निरंतर प्रोत्साहन और सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in