सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परिणामों के लिए दी बधाई

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), नई दिल्ली द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया। ग्रुप की सभी शाखाओं के विद्यार्थियों ने सुपर मेडिकल, मेडिकल, नॉन-मेडिकल, कॉमर्स तथा आर्ट्स सहित विभिन्न धाराओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए, जिनमें: अर्पण अरोड़ा ने 98% अंक प्राप्त किए, इसके बाद प्रीतपाल गोस्वामी ने 97%, ध्रुव ने 96%, हरजाप कौर और रियाना सैनी ने 95.8% अंक प्राप्त किए।        करमजीत साहनी, स्पर्श मित्तल और मायरा सिंगला ने 94.8%, सिमरनजीत कौर ने 94.2%, गुरांजल कौर ने 94%, राधिका ने 93.4%, भाविका और वेरोनिका ने 93% अंक, जसप्रीत कौर 95.6 %, नवप्रीत कौर 93.1%, सेहज चंदला 94.6%, प्रियांशी टंडन 92.8%, दीपिका रानी 92.4% रणदीप कौर ने 92.4%, मनजोत सिंह, अमनदीप कौर, विकास और कृष सरीन ने 92.2%, प्रभलीन कौर और बॉन्डा नीरजा ने 91.8%, सेहज, मुकुल शर्मा, नैन्सी, अपर्णा और शगुन ने 91% अंक, वसुल त्यागी ने 90.8%, प्रभजोत कौर, वैष्णवी पाठक और प्रभसिमरन कौर ने 90.2% अंक प्राप्त किए।        वहीं नूर चौधरी, मेहक, अभिषेक, नितिन विरदी, मेहक अंगोत्रा, समृद्धि पार्टी, शाइना चौधरी और जपनीत कौर ने 90% अंक, जसलीन कौर, शैलजा वर्मा और दीक्षा ने 88%, हरसिमरत कौर ने 86%, जबकि गगनप्रीत कौर ने 83% अंक प्राप्त किए। इन शानदार परिणामों ने संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाया है। विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अध्यापकों के निरंतर मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के अटूट सहयोग का परिणाम है। इस अवसर पर ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, प्राचार्यों एवं स्टाफ सदस्यों को उत्कृष्ट परिणामों के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल, सफल एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *