संसद में पंजाब व पंजाबियों की आवाज बनेंगे सुशील कुमार रिंकू : हरपाल सिंह चीमा

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love


आप की नीतियों से प्रभावित होकर आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को भारी मतों से विजयी बनाऐंगे जालंधर के लोग 

टाकिंग पंजाब

जालंधर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जालंधर में होने वाले उपचुनाव से पहले एक प्रैस वार्ता का आयोजन किया। इस वार्ता में उन्होंने कहा कि आप सरकार पंजाब को फिर से रंगला बनाने लिए दिन-रात काम कर रही है। हरपाल चीमा ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जालंधर उपचुनाव की जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद दिया।

     उन्होंने कहा कि मान सरकार के प्रदर्शन और आप की नीतियों से प्रभावित होकर जालंधर के लोग आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को भारी मतों से विजयी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सुशील कुमार रिंकू संसद में पंजाब व पंजाबियों की आवाज बनेंगे। मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए हरपाल चीमा ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक बदले की भावना से हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, लेकिन सच यह है कि भगवंत मान पंजाब में अब तक के सबसे मेहनती और ईमानदार मुख्यमंत्री हैं।
   उन्होंने कहा कि पहले के मुख्यमंत्री महीनों तक सचिवालय कार्यालय से गैरहाजिर रहते थे, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री और मंत्री पंजाब को फिर से रंगला बनाने लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद हरपाल चीमा जालंधर उपचुनाव के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू, विधायक शीतल अंगुराल, विधायक जगबीर बराड़, आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट व सचिव राजविंदर कौर थियाडा सहित अन्य नेताओं ने डेरा सचखंड बल्लां, श्री देवी तालाब मंदिर, गुरुद्वारा पातशाही छेवी आदि जालंधर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर माथा भी टेका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *