
सीएम मान का भी आया ब्यान, बोले.. हैरानी वाली बात है कि पंजाब को लूटने वाले अब निकाल रहे हैं पंजाब बचाओ यात्रा
टाकिंग पंजाब
जालंधर। देश की राजनीति में इस समय यात्राओं का कल्चर चल निकला है। पहले कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की तो अब पंजाब की राजनीति में अपनी जमीन तालाश रहे शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा का आज अटारी से शुभारंभ किया। सुखबीर सिंह बादल सबसे पहले गोल्डन टेंपल में श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे व उनहोंने अरदास की। इसके बाद सुखबीर बादल अटारी पहुंचे व वहां पर उन्होंने किसानों से बातचीत भी की।

किसानों ने सुखबीर बादल के सामने जहां सरहद पर लगी कंटीली तारों के पार उनकी जमीनों के मसले को उठाया तो वहीं सुखबीर बादल ने भी उनसे सरकार बनने के बाद इस समस्या का हल करने का आश्वासन दे दिया। खैर इसके बाद एसजीपीसी प्रधान धामी ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर बरसना शुरू किया। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि आप ने बड़े बड़े सपने दिखा कर सरकार तो पंजाब में बना ली, लेकिन एक भी कार्य ढंग का नहीं किया। पंजाब में नशा बढ़ता जा रहा है, हमारी पीढ़ी नशे की चपेट में हैं, लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब है, डेवलपमेंट पूरी तरह से ठप है, यह सारे आरोप मान सरकार के माथे मढ़ दिए।

उधर पंजाब के सीएम ने इसका जवाब देते हुए शिरोमणि अकाली दल द्वारा शुरू की गई पंजाब बचाओ यात्रा पर ही सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि हैरानी वाली बात है कि पंजाब को लूटने वाले अब पंजाब बचाओ यात्रा निकालने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब पर कैप्टन अमरिंदर सिंह व बादल ने करीब 20 साल राज किया व 2002 से लेकर 2022 तक इन्हीं का राज था। सेक्टर-35 निकाय भवन में 518 लोगों को नियुक्ति पत्र देने के दौरान उन्होंने युवाओं से कहा कि आपको भी इन चीजों पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यह राजनीति अब आपके चूल्हों तक पहुंच गई है।


