India No.1 News Portal
प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने साइंस डे के आयोजन पर साइंस विभाग को दी बधाई
समारोह की शुरूआत विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित साइंस डे के समारोह को लाइव देखने से हुई। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता के जज डॉ. जतिंदर कुमार व डॉ. हरप्रीत सिंह थे। स्लोगन राइटिंग की थीम कृत्रिम बुद्धिमता, खगोल विज्ञान, जैव ईधन तथा नवीकरणीय ऊर्जा, अद्र्धचालक, जलवायु अनुसंधान, अंतरिक्ष अनुसंधान तथा बायोटेक्नालिजी थी। प्रियंका को प्रथम, गुरलीन को द्वितीय तथा यशिका अरोड़ा को तृतीय पुरस्कार दिया गया। सांत्वना पुरस्कार नैंसी, हदिया, अमर कौर, खुशी व रोशनी को दिया गया। क्विज प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया।
डॉ. साक्षी व रमनदीप कौर ने क्विज करवाया। प्रथम पुरस्कार अदिति, अवंतिका, प्रियंका की टीम को मिला। द्वितीय पुरस्कार भावना, त्रिशला व गुरलीन को मिला। फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता की थीम वुमैन इन साइंस तथा प्रसिद्ध वैज्ञानिक थी। इसके जज दीपशिखा व डॉ. श्वेता चौहान थे। इसमें श्रेया राणा को प्रथम, जसलीन को द्वितीय, भावना संत को तृतीय तथा साहिबप्रीत व प्राची को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस समारोह में बतौर मुख्यातिथि आईसर मोहाली से डॉ. टी.वी. वेंकटेसवरन उपस्थित थे।
प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया। सीवी रमन साइंस सोसाइटी की इंचार्ज सलोनी ने उनका विधिवत स्वागत किया तथा नैशनल साइंस डे की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्राचार्या डॉ. सरीन ने कहा कि साइंस का हमारी दिनचर्या में विशेष महत्व है। उन्होंने साइंस डे के आयोजन पर साइंस विभाग को बधाई दी। मुख्यातिथि डॉ. टी.वी. वेंकटेसवरन ने कहा कि सृष्टि की 80 प्रतिशित हिस्सा डार्क मैटर है। उन्होंने यूनीवर्स तथा उसकी बनावट की पूरी जानकारी दी। यह जानकारी छात्राओं के लिए काफी लाभदायक थी।


Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in