India No.1 News Portal
महिलाओं से किया एक लाख सालाना मदद व सरकारी नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण का वादा
साथ ही कहा गया है कि सरकारी नियुक्तियों में महिलाओं को आधा हक दिया जाएगा। कांग्रेस की इस गारंटी की बात करें तो सबसे पहले कांग्रेस ने महालक्ष्मी गारंटी दी है। इसके तहत सभी गरीब परिवारों की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। दूसरा गारंटी आधी आबादी – पूरा हक होगी। इसके तहत केंद्र सरकार की नई नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को मिलेगा, जो कि एक बहुत बड़ी बात है। अब तीसरी गारंटी की बात करें तो वह है शक्ति का सम्मान। इस योजना के तहत आंगनवाड़ी, आशा और मिड-डे मील वर्कर्स के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा।
इसके अलावा पंचायत में महिलाओं को उनके हक के लिए जागरूक करने और जरूरी मदद के लिए अधिकार मैत्री के रूप में एक पैरा-लीगल यानी कानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी, जिसको अधिकार मैत्री का नाम दिया गया है। इसके साथ ही पांचवी गारंटी योजना है सावित्री बाई फुले हॉस्टल। इसके तहत सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए कम से कम एक हॉस्टल बनाएंगे और पूरे देश में इन हॉस्टल की संख्या दोगुनी की जाएगी।
इन गारंटियों पर बात करते हुए खड़गे ने कहा कि हमारी गारंटी खोखले वादे और जुमले नहीं होते। हमारा कहा पत्थर की लकीर होता है। यही हमारा 1926 से अब तक का रिकॉर्ड है, जब हमारे विरोधियों का जन्म हो रहा था तब से हम मैनिफेस्टो बना रहे हैं और उन घोषणाओं को पूरा कर रहे हैं। इससे पहले मीडिया में उठ रही खबरों को खड़गे ने खारिज किया था कि पार्टी के वरिष्ठ नेता लोकसभा चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कार्यकर्ता उनसे चुनाव लड़ने के लिए कहेंगे तो वह ऐसा कर सकते हैं।
हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि बढ़ती उम्र के चलते वह इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए खड़गे ने कहा था कि यह गलत है कि हम पीछे हट रहे हैं। खड़गे ने आगे कहा कि अगर हमारी पार्टी के कार्यकर्ता कहते हैं कि मुझे लड़ना चाहिए तो मैं जरूर लड़ूंगा। हमारे पास एक ही सीट मांगने वाले दस लोगों की सूची भी है। उधर दूसरी तरफ कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट का ऐलान किया। इसमें 43 उम्मीदवारों के नाम हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से तो राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से टिकट दिया गया है।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in