India No.1 News Portal
‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत मनाई रंगारंग कार्निवल-होली
सभी बच्चों तथा अध्यापिकाओं ने फूलों की होली का लुत्फ़ उठाया। अध्यापिकाओं के साथ बच्चों ने होली गीत गाया। इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के विद्यार्थी-अध्यापकों ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत रंगारंग कार्निवल-होली मनाई, जिसमें होली को प्रेम और उल्लास के साथ-साथ भाईचारे और एकता का प्रतीक होने का संदेश दिया गया। ‘अनेकता में एकता’ विषय पर पुष्प रंगोली प्रतियोगिता में दर्शाया गया कि यह त्योहार अपने चमकीले रंगों से नस्ल, जाति, पंथ, धर्म द्वारा बनाई गई अनदेखी बाधाओं को दूर कर देता है।
सभी विद्यार्थी-अध्यापकों ने फूलों और जैविक रंगों का प्रयोग करते हुए अत्यंत सुंदर रंगोलियाँ बनाईं। ‘प्राकृतिक पर्यावरण-अनुकूल रंग-निर्माण प्रतियोगिता’ में छात्रों द्वारा शानदार जीवंत रंगों का प्रयोग किया गया। प्रतिभागियों ने बड़े ही आश्चर्यजनक तरीके से फूलों और सब्जियों से खूबसूरत शेड्स तैयार किए। अंत में विद्यार्थी-अध्यापकों ने फूलों एवं जैविक रंगों से होली खेलकर आनंद उठाया। शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स) ने बताया कि होली आपसी सद्भावना और प्रेम का पर्व है। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाईचारे का संदेश देता है।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in