India No.1 News Portal
एक अच्छी शुरुआत ही एक अच्छे परिणाम की ओर ले जाती है- वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा
स्कूल डायरेक्टर्स, प्रिंसिपल्स एवं समूह स्टाफ मेंबर्स ने छात्रों की एंट्री तिलक लगाकर पूजा कर की और भगवान से उनके आने वाले सुनहरे कल की प्रार्थना की। सभी शाखाओं को गुब्बारों से सजाया हुआ था। इसके इलावा अन्य गतिविधियां जैसे फन गेम्स, डांस, सिंगिंग, छात्र प्रीपोजिशन, म्यूजिकल चेयर और बॉडी बैलेंसिंग से संबंधित मनोरंजक गतिविधियां आदि भी शामिल थी।
सभी कक्षाओं को गुब्बारों से सजाया गया था। छात्र खुश थे और अगले दिन स्कूल वापस आने के लिए बहुत उत्सुक थे। इस मौके पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों और सभी स्टाफ मेंबर्स को नए शैक्षणिक सत्र की बधाई देते हुए कहा की एक अच्छी शुरुआत ही एक अच्छे परिणाम की ओर ले जाती है का सन्देश देते हुए जी जान से मेहनत करने को कहा।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in