India No.1 News Portal
चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने दी सभी को वैसाखी की बधाई
इस मौके ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सेंट सोल्जर के छात्रों को उनके ग्रुप के नाम से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ साथ देश के अन्य हिस्सों में बहुत पुराने समय से वैसाखी का त्यौहार मनाया जाता है, लेकिन गुरु गोबिंद सिंह जी ने इस त्यौहार को एक नया रूप दिया। उनके विभिन्न किस्सों से यह त्यौहार की मान्यता में और वृद्धि आई।
बैसाखी का त्यौहार वसंत ऋतु की शुरुआत का भी प्रतिक माना जाता है। इस महीने फसल पक कर तैयार हो जाती है, इसलिए वैसाखी का त्यौहार फसल पकने और सिख धर्म की स्थापना के रूप में मनाया जाता है। उन्होँने कहा कि हम सब उस महान संस्था के साथ जुड़े है जिसका नामकरण ही संत सिपाही पर किया गया है। ग्रुप का लक्ष्य भी विद्यार्थियों को संस्कारों से भरपूर करना है, क्योकि आने वाले देश की डोरी आज के युवाओं के हाथ में ही है। उन्होने सभी ग्रुप मेंबर्स को वैसाखी की बधाई भी दी।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in