India No.1 News Portal
चौधरी परिवार ने कांग्रेस छोड़ का कदम उठाकर संतोख सिंह चौधरी को आज मार दिया है- चरणजीत सिंह चन्नी
सबसे पहले तो उन्होंने चौधरी परिवार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस प्रकार महाभारत में दुर्योधन ने लालच में आकर अपना पूरा परिवार मरवा दिया था, उसी तरह विक्रम चौधरी न जो यह फैसला लिया है, उसने मुझे लगता है कि अपने परिवार का राजनीतिक कैरियर खत्म कर लिया है। चन्नी ने कहा कि जो लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं, वह या तो डर या फिर लालच की वजह से जा रहे हैं।
ऐसे नेताओं को लोगों ने बिल्कुल भी मुंह नहीं लगाना है। चरणजीत सिंह चन्नी ने चौधरी परिवार के भाजपा में शामिल होने को लेकर कहा कि चौधरी परिवार बहुत ही लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में काम कर रहा था। इनके बुजुर्गों ने कांग्रेस पार्टी में बहुत काम किया है। मैं इस परिवार की बहुत इज्जत करता हूं। लेकिन कांग्रेस को छोड़कर इस परिवार ने अपना बहुत बड़ा नुकसान कर लिया है।
चन्नी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा दौरान संतोख सिंह चौधरी की हार्ट अटैक से मौत हुई थी लेकिन उनकी आत्मा कांग्रेस पार्टी के साथ जिंदा थी। अब उनके परिवार ने यह कदम उठाकर उन्हें मार दिया है व मुझे इस चीज का बहुत ज्यादा दुख है। कांग्रेस पार्टी ने चौधरी परिवार को बहुत कुछ दिया है। उन्हें सबर करना चाहिए था क्योंकि उनके परिवार में एक विधायक तो था। चन्नी ने कहा कि वैसे भी करमजीत चौधरी की उम्र बहुत हो चुकी है तो उन्हें अभी आराम करना चाहिए था। उनके इस कदम से मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क पड़ेगा।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in