India No.1 News Portal
हम भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि आपने हमें समय पर छोड़ दिया- राजविंदर कौर थियाड़ा
राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि आप कांग्रेस के हारे हुए नेता थे, आम आदमी पार्टी ने आपको दोबारा टिकट दी व राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया। रिंकू जी आप रातों-रात मजदूर और गरीब विरोधी पार्टी बीजेपी में चले गए। इस दौरान राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि आपने भाषण के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बेज्जत किया है, लेकिन आप जान लें कि एक कुत्ता जीवन भर अपने मालिक का वफादार रहता है।
इस दौरान थियाड़ा काफ़ी गुस्से में नजर आ रहीं थी। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि सुशील रिंकू उन दिनों को भूल गए हैं, जब वह उनके ऑफिस में भीख मांगने आते थे। आप कहते थे कि कांग्रेस ने उन्हें कई जगह धोखा दिया है। उस समय वह राजन के डर से घर से बाहर भी नहीं निकलते थे और विदेश जाने की तैयारी कर रहे थे। थियाड़ा ने कहा कि हम भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि आपने हमें समय पर छोड़ दिया। राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि वह इस संबंध में चुनाव आयोग को शिकायत भी करेगीं।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in