India No.1 News Portal
चेयरमैन तरसेम कपूर ने लोगो से की इम्प्लांट और ऑर्थोडॉन्टिक ट्रीटमेंट की सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील
ट्रस्ट भवन में आँखों , दाँतों , जरनल हेल्थकेयर, क्लीनिकल लेबोरटरी , डिजिटल एक्स रे , फिजिओथेरपी , एक्सूप्रेशर जैसे उपचार योग्य डॉक्टरों द्वारा प्रदान किये जाते है। तरसेम कपूर द्वारा दाँतों के महंगे ईलाज से लोगो को राहत दिलाने के लिए अब ट्रस्ट द्वारा इम्प्लांट तथा ऑर्थोडॉन्टिक जैसी सुविधाएं शहर के वरिष्ठ दाँतों के विशेषज्ञ डॉ नितिन जैन द्वारा काफी कम लागत में प्रदान किये जायेंगे।
संजय सभरवाल (जनरल सेक्रेटरी) तथा ललित भल्ला (फाइनेंस सेक्रेटरी ) ने बताया की वरिष्ठ दाँतों के विशेषज्ञ डॉ. नितिन जैन जोकि पिछले 25 सालों से अधिक समय से शहर में जैन डेंटल क्लीनिक में निजी प्रैक्टिस का अनुभव रखते है तथा शहर के जानेमाने डेंटिस्ट है तथा उनके ट्रस्ट के साथ में जुड़कर लोगो की भलाई का कार्य में सहयोग करना सराहनीय निर्णय है। सुनीता कपूर (को-चेयरपर्सन) ने डॉ नितिन जैन का इस नेक कार्य में सहयोग के लिए धन्यवाद किया तथा लोगो से ट्रस्ट द्वारा इम्प्लांट और ऑर्थोडॉन्टिक ट्रीटमेंट की सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।


Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in