India No.1 News Portal
चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर उनके अभिभावकों व शिक्षकों को भी दी बधाई
ग्रीन मॉडल टाऊन ब्रांच में नॉन मेडिकल में अभिनव अग्रवाल ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया, दक्ष गुप्ता ने 95.8 प्रतिशत, अनन्या कपूर ने 95.6% तथा श्रेष्ठ वर्मा ने 93.6 % प्रतिशत अंक हासिल किए। कॉमर्स में ग्रीन मॉडल टाऊन की महक ढींगरा 96.6 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही, हर्षित भाटिया ने 96% अंक, ईशान व एकम सचदेवा ने 95.8% अंक प्राप्त किए।
मेडिकल में एंजल व पाखी ने 92.6% प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, तरुण ने 92.1% अंक हासिल किए। लोहारा ब्रांच में कॉमर्स में वरदान सेठ 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अर्नव गुप्ता ने 94 प्रतिशत अंक, अरमान सेठ ने 93.8 % अंक तथा ह्यूमैनिटीज में यशिका शर्मा 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
नूरपुर ब्रांच में वोनिशा ने 93% व अमोलदीप ने 92 % अंक प्राप्त किए। पेंटिंग में कुल 4 विद्यार्थियों ने, मैथ्स में 1 विद्यार्थी, इंग्लिश में 1 विद्यार्थी ने अधिकतम अंक 100 प्राप्त किए। सभी स्कूलों के प्राचार्यों ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करके उन्हें प्रोत्साहित किया। इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in