India No.1 News Portal
कहा, जालंधर आने से पहले मैं 27 राज्यों का दौरा करके आ रही हूं व कहीं पर भी बीजेपी की लहर नहीं
लांबा ने कहा कि बीजेपी के सांसद अपने आप को मोदी का परिवार बता रहे हैं। मगर मोदी के परिवार में बीजेपी के सांसद बृज भूषण सिंह, कुलदीप सिंह सेंगर व प्रज्वल रवैना जैसे सांसद हैं, जिन पर कईं आरोप हैं। इन सभी ने अपने अकाउंट पर लिखा है कि वह मोदी का परिवार हैं। लांबा ने कहा कि बृज भूषण पर इंटरनेशनल खिलाड़ियों से रेप का आरोप है। रवैना पर हजारों महिलाओं के साथ रेप का आरोप है।
इसके तो वीडियो भी सामने आए हैं, मगर पीएम मोदी इस पर कुछ नहीं बोले। कर्नाटक में एमपी उम्मीदवार प्रज्वल रवैना एमएमएस मामले में लांबा ने कहा कि पीएम मोदी ने एक बार भी रवैना के बारे में कुछ नहीं बोला, क्योंकि वह उन पर बोलना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि दरअसल बीजेपी नेता अपने आप को भगवान मान चुके हैं। वह सोच रहे हैं कि वह जब तक चाहें, वह सत्ता में रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं होता है।
लांबा ने कहा कि जालंधर आने से पहले मैं 27 राज्यों का दौरा करके आ रही हूं व कहीं पर भी बीजेपी की लहर नहीं है। क्योंकि मंहगाई, बेरोजगारी व किसानों को लेकर बीजेपी के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा है। पीएम मोदी पटियाला, गुरदासपुर व जालंधर आए, लेकिन पीएम मोदी ने किसानों के सवाल पर चुप्पी साधी रखी। लांबा ने कहा कि 4 जून को जीत के बाद हम किसानों का सारा कर्ज माफ कर देंगे।


Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in