Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the news-portal domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in C:\inetpub\vhosts\cavarunsharma.in\talkingpunjab.in\wp-includes\functions.php on line 6121 नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ… कईंं पुराने व कईं नए चेहरों को मिली कैबिनेट में जगह – My CMS
नड्डा, शिवराज, राजनाथ, शाह, गडकरी, जेपी नड्डा, जीतन राम मांझी, धर्मेंद्र प्रधान, जयशंकर व सीतारमण भी बने मंत्री
टाकिंग पंजाब
नई दिल्ली। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बहुमत का आंकड़ा हासिल करने वाली एनडीए ने नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना था। रविवार को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मोदी नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान ने भी शपथ ली। इनके अलावा कुल 72 मंत्रियों ने अपने पद की शपथ ली है। इससे पहले मोदी ने रविवार सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे अटल जी की समाधि और नेशनल वॉर मेमोरियल गए। सुबह मोदी ने अपने आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ मीटिंग भी की। मंत्री पद की शपथ लेने वालों में लगातार दूसरी बार बेगूसराय से जीतने वाले गिरिराज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। हिन्दुत्व की छवि वाले गिरिराज सिंह भाजपा के फायरब्रांड नेता माने जाते हैं। केंद्र सरकार में लगातार दो बार मंत्री रहे हैं। इसके साथ ही प्रल्हाद जोशी ने शपथ ली। वह धारवाड़ से चुनाव जीते हैं व धारवाड़ से पांचवी बार सांसद चुने गए हैं। कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष के अलावा मोदी कैबिनेट में कोयला और संसदीय कार्य मंत्रालय का जिम्मा संभाल चुके हैं। ओडिशा के जुएलओरांव ने भी शपथ ली है। लगातार छठी बार सांसद बने जुएलओरांव भाजपा में प्रमुख आदिवासी चेहरा हैं व संघ के करीबी हैं। अटल सरकार में भी मंत्री रहे थे। विरेंद्रकुमार खटीक ने शपथ ली। वह एमपी के टीकमगढ़ से जीते हैं। वीरेंद्र खटीक ने टीकमगढ़ से कांग्रेस के पंकज अहिरवार को 4 लाख से ज्यादा वोटों से हराया। वीरेंद्र संघ से जुड़े रहे व 8 बार से सांसद रहे हैं। इसके साथ वह 2019 में प्रोटेम स्पीकर चुने गए थे। टीडीपी के राम मोहन नायडू ने शपथ ली है। आंध्र के श्रीकाकुलम से जीते राम मोहन नायडू ने श्रीकाकुलम से YSRCP के तिलक पराड़ा को 3.27 लाख वोटों से हराया। वह तीसरी बार सांसद बने हैं व सबसे कम उम्र के मंत्री हैं। वह चंद्रबाबू नायडू के करीबी हैं व पिता येरन नायडू की एक्सीडेंट में मौत के बाद राजनीति में आए हैं। इनके अलावा सर्बानंद सोनोवाल, ललन सिंह ने शपथ ली। राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता हैं। वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। जीतन राम मांझी ने भी शपथ ली है। धर्मेंद्र प्रधान भी मोदी कैबिनेट में जगह बनाने में सफल रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं। इससे पहले वे राज्यसभा में रहे। इसके अलावा पीयूष गोयल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वह भी पहली बार लोकसभा सांसद बने हैं। मोदी कैबिनेट में रेल, कोयला और वाणिज्य मंत्री रह चुके। जेडीएस के. कुमार स्वामी भी मंत्री बने हैं व पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर की भी लाटरी लगी है है। वह पहली बार केंद्र में मंत्री बने हैं। एस जयशंकर ने भी अंग्रेजी में शपथ लीष वह केंद्र में दूसरी बार मंत्री बने हैं। इसके साथ निर्मला सीतारमण, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी ने भी शपथ ली।