Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the news-portal domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in C:\inetpub\vhosts\cavarunsharma.in\talkingpunjab.in\wp-includes\functions.php on line 6121 मोदी 3.0 टीम के विभागों का ऐलान.. देखिए मंत्रियों को मिले विभागों की पूरी लिस्ट – My CMS
मोदी ने प्रमुख पदों के लिए जताया पुराने साथियों पर विश्वाश.. अमित शाह को एक बार फिर मिला गृह मंत्रालय तो राजनाथ सिंह फिर बने रक्षा मंत्री
टाकिंग पंजाब
नई दिल्ली। मोदी सरकार के रविवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद सोमवार को 71 मंत्रियों को मंत्रालय आवंटित कर दिए गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर गृह मंत्रालय संभालेंगे तो राजनाथ सिंह को एक बार फिर रक्षा मंत्रालय मिला है। इसके साथ ही विदेश मंत्री की भूमिका में एक बार फिर पीएम मोदी ने एस जयशंकर पर विश्वास जताया है। टाकिंग पंजाब पर देखिए मोदी की सरकार में किसे कौनसा मंत्रालय मिला है।1 – कैबिनेट मंत्री – कैबिनेट मंत्रियों में राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, अमित शाह गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री, नितिन गडकरी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, जेपी नड्डा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और रसायन और उर्वरक मंत्री, शिवराज सिंह चौहान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री, निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री व कॉर्पोरेट मामला, डॉ. एस जयशंकर विदेश मंत्री, मनोहर लाल खट्टर आवास और शहरी मामलों के मंत्री और ऊर्जा मंत्री बनाया गया हैं। इसके अलावा एचडी कुमारस्वामी भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्री, पीयूष गोयल वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान शिक्षा मंत्री, जीतन राम मांझी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पंचायती राज मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री और मंत्री मंडल में सर्बानंदसोनोवाल बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री, डॉ. वीरेंद्र कुमार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, किंजरापु राममोहन नायडू नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया हैं। इसके साथ ही प्रल्हाद जोशी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री, जुएलओराम जनजातीय मामलों के मंत्री, गिरिराज सिंह कपड़ा मंत्री, अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री, भूपेन्द्र यादव पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया हैं। इसके अलावा हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, डॉ. मनसुख मंडावियाश्रम और रोजगार मंत्री और युवा मामले और खेल मंत्री, जी किशन रेड्डी कोयला मंत्री और खान मंत्री, चिराग पासवान खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री, सीआर पाटिल जल शक्ति मंत्री, गजेन्द्र सिंह शेखावत संस्कृति मंत्री और पर्यटन मंत्री, अन्नपूर्णा देवी महिला एवं बाल विकास मंत्री, किरेनरिजिजू संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री बनाया गया हैं। 2 – राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) – स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री की बात करें तो राव इंद्रजीत सिंह को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री, योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री व संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री व अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री व संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री, जाधव प्रतापराव गणपतराव को आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री व स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री, जयंत चौधरी को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री व शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।