India No.1 News Portal
कॉलेज को 70 साल पूरे होने पर विद्यार्ययों ने धूमधाम से मनाया प्लैटिनम जुबली साल
मुंबई में एमिनेंट रिसर्च की ओर से आयोजित सेमिनार में प्रिंसीपल डॉ. जगरूप सिंह ने कहा कि कॉलेज को यह पुरस्कार शैक्षणिक, सांस्कृतिक, प्लेसमेंट, अनुसंधान, पाठ्यचर्या व सह-पाठयक्रम क्षेत्रों में छात्रों की सराहनीय उपलब्धियों के लिए मिला है। उन्होंने कहा कि कॉलेज को 2022-23 के लिए निटर चंडीगढ़ से यह पुरस्कार पहले ही मिल चुका है, जो केंद्र सरकार का एक शोध संस्थान है।
उन्होंने कहा कि कॉलेज को इस संगठन से पांच बार पुरस्कार मिल चुका है व मेहरचंद पॉलिटेक्निक उत्तर भारत का एकमात्र तकनीकी संस्थान है, जिसे इस बार एनआईटीआर चंडीगढ़ से पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा कि कॉलेज की स्थापना को 70 साल हो गए हैं और इस साल प्लैटिनम जुबली कॉलेज के छात्र-छात्राएं धूमधाम से मना रहे हैं। कॉलेज के एक कार्यक्रम को एनबीए की ओर से तीन साल के लिए मान्यता भी मिल चुकी है।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in