India No.1 News Portal
पुलिस ने आईपीसी धारा 386, 342, 506, 511 व 34 आईपीसी के तहत केस किया दर्ज
मामले के बारे में नकोदर के श्रीगुरु तेग बहादुर नगर के रहने वाले भगवान सिंह परूथी ने कहा कि वह नकोदर से अकाली दल के पूर्व पार्षद हैं। बीते शनिवार को उनका बेटा नवजोत सिंह परूथी उर्फ मनी सुबह करीब 10.30 बजे बाबा मुरादशाह रोड पर किसी काम से जाने का कह कर घर से निकला था। इसके बाद सुबह करीब 11.10 बजे उनके बेटे के मोबाइल से व्हाट्सएप कॉल आया, जिस पर अनजान व्यक्ति ने कहा कि हमने आपके बेटे को नशा करते हुए पकड़ा है व 50 हजार देकर अपने बेटे को ले जाईए।
परूथी ने कहा कि वह पैसे लेकर निकलने ही लगे थे कि इतने में दोबारा फोन आया कि आप वहीं रुकिए, मैं अपने दोस्तों को पैसे लेने के लिए भेजता हूं। इसके कुछ देर बाद बिना नंबर प्लेट की डिस्कवर मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। इसके बाद उनके बेटे के मोबाइल फोन से व्हाट्सएप कॉल आया कि मेरे दोस्त तुम्हारे पास पहुंच गए हैं, इन्हें पैसे दे दो। जब मैने उक्त युवक को पैसे गाड़ी में आकर ले जाने के लिए कहा तो वह जालंधर रोड की ओर फरार हो गए। इसके बाद शाम करीब 7 बजे उनके बेटे का फोन आया कि अपहरणकर्ता उसे गांव आलोवाल के गेट पर छोड़ गए हैं। पुलिस ने अकाली दल के पूर्व पार्षद परूथी के बेटे के ब्यान पर होम गार्ड के जवान रोहित गिल, उसके साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व जैकब्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 386, 342, 506, 511 और 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in