India No.1 News Portal
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ऑफ़ कॉलेज आराधना बौरी ने छात्रों को दी बधाई
हरमनजोत कौर और सपना अरोड़ा ने 8.00 सीजीपीए के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, कांडला कश्यप, नेहा, सिमरजीत कौर ने 7.90 सीजीपीए के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया और कोमल वर्मा ने 7.80 सीजीपीए के साथ कॉलेज में चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल डॉ. अरजिंदर सिंह ने बताया कि पिछले साल जीएनडीयू विश्वविद्यालय ने बी.एड. कोर्स के लिए अंक प्रणाली को क्रेडिट आधारित ग्रेडिंग सिस्टम (सीबीजीएस) में बदल दिया था और यह पहली बार है कि बी.एड. परिणाम क्रेडिट आधारित ग्रेडिंग सिस्टम योजना के तहत घोषित किया गया है।
इस प्रणाली में छात्रों को विषय चुनने की स्वतंत्रता है। पारंपरिक अंक प्रणाली के विपरीत, संचित ग्रेड प्वाइंट औसत (सीजीपीए) प्रणाली विद्यार्थियों को अंकों के बजाय ग्रेड देकर उनके प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करती है। उन्होंने आगे बताया कि कॉलेज के सभी विद्यार्थियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ 100% प्रदर्शन देकर सेमेस्टर-1 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ऑफ़ कॉलेज आराधना बौरी ने विद्यार्थी-अध्यापकों द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धि की सराहना की। मैनेजमेंट के सदस्यों, प्रिंसिपल व फैक्ट्री मेंबर्स ने सभी विद्यार्थी-अध्यापकों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in