India No.1 News Portal
चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने की इस पहल की सराहना
कॉलेज निदेशक डॉ. वीना दादा के दिशा-निर्देशों पर इस आयोजन के लिए वालंटियरों और इको क्लब के सदस्यों के समूह बनाए गए। उन्हें निर्देश दिए गए कि वे साल भर पेड़-पौधों की देखभाल करें। विद्यार्थियों को हमारे पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने में मदद करने के लिए नए पौधे लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मनजीत कौर ने विद्यार्थियों को पेड़-पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दी और खुद भी एक पौधा लगाया।
कॉलेज ऐसी गतिविधियों में हमेशा आगे रहता है, और यही नहीं देश के भिन्न भिन्न क्षेत्रों से छात्र इस कॉलेज में बी.ए, बी.कॉम, बी.सी.ए, बी.पी.टी, डिप्लोमा इन प्रोफेशनल अकॉउंटेन्सी, डी.सी.ए, डी.लैब, पी.जी.डी.सी.ए, पी.जी डिप्लोमा इन साइबर लॉ एंड इनफार्मेशन सिक्योरिटी, पी.जी डिप्लोमा इन पर्सोनल मैनेजमेंट एंड इंडस्ट्रियल रिलेशन आदि कोर्सेज प्राप्त कर रहे है। इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों की इस पहल की सराहना की और उन्हें कॉलेज की हर एक गतिविधि में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in