India No.1 News Portal
कालेज का प्लेसमेंट सैल भी छात्राओं की प्लेसमेंट के लिए निरंतर कार्य करता रहता है- प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन
प्राचार्या डॉ. सरीन ने बताया कि कालेज में ही स्किल कोर्स जैसे डिजिटल मार्केटिंग, वेबसाइट डिवेलपमेंट, डाटा एंट्री, पर्सनैलिटी डवेलपमेंट आदि चलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रोजगार मैप का 300 से अधिक कंपनियों के साथ टाईअप है। इसलिए छात्रों को प्लेसमेंट पाना आसान हो जाएगा।
कालेज एवं कालेज के बाहर भी छात्र इसके अंतर्गत ट्रेनिंग ले सकते हैं। कालेज का प्लेसमेंट सैल भी छात्राओं की प्लेसमेंट के लिए निरंतर कार्य करता रहता है। इस अवसर पर डीन इनोवेशन एवं रिसर्च डॉ. अंजना भाटिया, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्षा डॉ. संगीता अरोड़ा व सुपरिटेंडेंट एडमिन रवि मैनी भी उपस्थित थे।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in