India No.1 News Portal
डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स व प्रिंसिपल ग्रीन मॉडल टाऊन राजीव पालीवाल ने खिलाड़ियों को दी बधाई
अंडर-17 वर्ग में लोहारां की टीम ने गोल्ड तथा ग्रीन मॉडल टाऊन की टीम ने सिल्वर मेडल जीता। विजेता टीम को डॉ. रोहन बौरी (डायरेक्टर इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर) व डॉ. पलक बौरी (डायरेक्टर सीएसआर) ने बधाई व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी, शैली बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर स्कूल्स), आराधना बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कॉलेजिस), डॉ. रोहन बौरी (डायरेक्टर इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर), डॉ. पलक गुप्ता बौरी (डायरेक्टर सीएसआर) उपस्थित थे।
इस दौरान डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स तथा प्रिंसिपल ग्रीन मॉडल टाऊन राजीव पालीवाल ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोहारा में चलाया जा रहा रिजल्ट स्पोर्ट्स हब में इंटरनेशनल लेवल पर 10 मीटर शूटिंग रेंज, एंटी स्किट बास्केटबॉल कोर्ट, बॉक्स क्रिकेट, बॉक्स फुटबॉल, क्रिकेट,मार्शल आर्ट, टेबल टेनिस आदि खेलों में सुबह-शाम प्रशिक्षित कोचों की व्यवस्था की गई है।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in