India No.1 News Portal
चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दी बधाई
शतरंज में कक्षा 9 के सोनल ने अंडर-17 (बालक) वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। क्रिकेट अंडर-14 वर्ग में पनव कामरा और फरहान 2 लड़कों का चयन जिला स्तर के लिए किया गया। क्रिकेट अंडर-17 (बालक) वर्ग में तृतीय स्थान एवं 4 छात्रों का जिला स्तर पर चयन हुआ। क्रिकेट अंडर-17 (बालिका) वर्ग में छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और जिला स्तर पर चयनित हुईं।
लड़कों के बास्केटबॉल अंडर-19 वर्ग में ज़ोनल स्तर पर पूरब नेगी, वीर और समर्थ ने चौथा और लड़कियों ने तीसरा स्थान हासिल किया। ताइक्वांडो में 8वीं कक्षा के तेजवीर सिंह का 42 किलोग्राम भार वर्ग में जिला स्तर के लिए चयन हुआ। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उन्हें ऐसे ही मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in