India No.1 News Portal
तीज लड़कियों का त्यौहार है, और हमे इस को बढ़ चढ़ कर मनाना चाहिए- वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा
इस अवसर पर छत्राओं द्वारा लोक गीत, बोलियां, नृत्य, गिद्दा, भंगड़ा और मॉडलिंग प्रस्तुत करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में पुराने पंजाब की झलक दिखाने के लिए छात्रों द्वारा फुलकारियाँ, छज्ज, चाटियां, मधानियां आदि सजाई गई थी। कार्यक्रम के पश्चात् छात्राओं, एवं स्टाफ मेंबर्स को विभिन्न प्रकार के ख़िताब दिए गए। जिसमें मिस तीज, सोहनी मुटियार, मिस पंजाबन आदि शामिल थे। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को बधाई देते हुए इस दिन के महत्व बताया और कहा कि तीज लड़कियों का त्यौहार है हमे इस त्यौहार को बढ़ चढ़ कर मनाना चाहिए, ताकि हमारी अमीर संस्कृति कायम रह सके।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in