India No.1 News Portal
प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित
इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस व इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की एनएसएस इकाई ने राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर इंटर कॉलेज हिंदी भाषा प्रतियोगिताओं – नारा लेखन, निबंध लेखन, भाषण, रचनात्मक लेखन आदि का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न कॉलेजों – चाचा सत्यपाल तुली मेमोरियल कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, पठानकोट, डिप्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, ढिलवां व ओम प्रकाश मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ़ एजुकेशन, दयालपुर के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
हिंदी भाषा में इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य हिंदी भाषा को उसके शुद्ध रूप में आने वाली पीढ़ियों तक संरक्षित, प्रचारित और प्रसारित करना है क्योंकि हिंदी हमारी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की आत्मा है। विद्यार्थी-अध्यापकों के बीच मूल्यों को विकसित करने के लिए साहित्यिक क्लब द्वारा एक रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने हिंदी भाषा में कबीरदास जी के दोहे, रहीम जी के दोहे, तुलसीदास जी के दोहे लिखे।
इन उद्धरणों के माध्यम से प्रतिभागियों ने हिंदी भाषा के प्रति अपने प्यार और सम्मान को दर्शाया और यह संदेश फैलाया कि ‘हिंदी भाषा हमारे राष्ट्र की रीढ़ है और जन-जन की वंदनीय भाषा है।’ विद्यार्थियों ने हिंदी में प्रेरणादायक स्लोगन तैयार करके हिंदी भाषा के प्रति अपने गहरे भावों को व्यक्त किया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई तथा विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in