India No.1 News Portal
प्रधानाचार्या एवं हिंदी विभाग की अध्यक्षा प्रवीण सैली ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ
जपलीन ने हिंदी दिवस पर आधारित नारे बुलंद करते हुए इसके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। मनजीत कौर ने पीपीटी के माध्यम से स्वरचित कविता में हिंदी भाषा का गुणगान करते हुए हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ दीं। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति और देश की पहचान है। हिन्दी भाषा भारत की विविधता को एकता के सूत्र में बाँधने वाली अटूट कड़ी है।
हमें हिंदी दिवस पर गर्व से अपनी मातृभाषा का सम्मान करने और इसके संरक्षण व प्रसार के लिए प्रयासरत रहने का संकल्प लेना चाहिए। डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट), डॉ. सुविक्रम ज्योति (चेयरपर्सन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने भी शिव ज्योति परिवार को हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in