India No.1 News Portal
इस प्रतियोगिता में छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों ने विभिन्न प्रकार की इको-फ्रेंडली सामग्री जैसे कि मिट्टी, प्राकृतिक रंग,अखबार, और अन्य रिसाइकल की गई सामग्री का उपयोग करके गणेश जी की आकर्षक प्रतिमाएँ बनाईं। इन प्रतिमाओं को देखकर यह स्पष्ट होता है कि छात्रों ने अपनी कल्पना-शक्ति एवं रचनात्मकता का भरपूर उपयोग किया है।
ऑनलाइन हुई इस प्रतियोगिता में कुल 156 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ 6 प्रविष्टियों में से चार विद्यार्थियों को ग्रीन मॉडल टाऊन में डायरेक्टर सीएसआर डॉ. पलक गुप्ता बौरी, डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स शर्मिला नाकरा, प्रिंसिपल राजीव पालीवाल ने तथा कपूरथला रोड से चयनित दो विद्यार्थियों को डायरेक्टर पूनम नारंग व प्रिंसिपल शीतू खन्ना द्वारा 1100 रुपये नकद राशि, प्रमाण-पत्र तथा टी लाइट कैंडल होल्डर देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डाॅ. पलक गुप्ता बौरी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ न केवल छात्रों की कला और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं बल्कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार भी बनाती हैं।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in