India No.1 News Portal
कालेज के कामर्स विभाग द्वारा विद्यार्थी परिषद के सहयोग से जरूरतमंदों में खाना किया गया वितरित
कालेज के बाहर लगभग 250 फूड पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर, कामर्स विभागाध्यक्षा मीनू कोहली तथा डीन विद्यार्थी परिषद डॉ. उर्वशी मिश्रा व विभाग की छात्राएं उपस्थित थी। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं के प्रयास की प्रशंसा की तथा कहा कि इस प्रकार के प्रयास ही हमारे जीवन में सकारात्मक प्रभाव छोड़ते हुए सच्ची मुस्कान लाते हैं। उन्होंने कहा कि एचएमवी न केवल अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति समर्पित है बल्कि छात्राओं में सहानुभूति व करुणा की भावना का संचार करने में भी प्रयासरत है।


Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in